शैक्षणिक संस्थानों के समीप नहीं बिकेंगे शराब व गुटखे

डीएम ने जारी किये आदेशप्रतिनिधि, खगडि़याशैक्षणिक संस्थानों के आस- पास शराब तथा गुटखे की बिक्री पर रोक लगायी गयी है. डीएम राजीव रोशन ने विद्यालयों के पास शराब व गुटका बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. विभागीय सूत्र के मुताबिक डीएम ने जिला उत्पाद अधीक्षक को दुकानों की सूची दोनों एसडीओ को […]
डीएम ने जारी किये आदेशप्रतिनिधि, खगडि़याशैक्षणिक संस्थानों के आस- पास शराब तथा गुटखे की बिक्री पर रोक लगायी गयी है. डीएम राजीव रोशन ने विद्यालयों के पास शराब व गुटका बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. विभागीय सूत्र के मुताबिक डीएम ने जिला उत्पाद अधीक्षक को दुकानों की सूची दोनों एसडीओ को उपलब्ध कराने को कहा है. ताकि इसकी जांच की जा सकें कि कितने विद्यालयों के आस- पास शराब की बिक्री हो रहा है. डीएम ने विद्यालय के आस -पास सौ मीटर की दूरी तक शराब बेचने पर रोक लगायी है, अगर इस परिधि के अंदर शराब की दुकानों है तो हटाने का निर्देश दिया है. डीएम ने सभी बीइओ को भी अपने -अपने प्रखंडों में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. बीते दिनों जिला स्तर पर आयोजित बैठक में डीटीओ ने डीएम को यह जानकारी दी थी कि एनएच के किनारे अवस्थित ढावा में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है, जिस पर डीएम ने एसडीओ तथा जिला उत्पाद अधीक्षक का दावों की जांच कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










