बीडीओ को नहीं हटाया गया तो होगा आंदोलन

Updated at :23 Jan 2015 12:05 AM
विज्ञापन
बीडीओ को नहीं हटाया गया तो होगा आंदोलन

फोटो है 17 में कैप्सन- प्रेस वार्ता करते विधान पार्षद रजनीश कुमार.प्रतिनिधि, खगडि़याआगामी 26 जनवरी तक बीडीओ रीना कुमारी का स्थानांतरण नहीं किया गया तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मुख्य सचेतक बिहार विधान पार्षद रजनीश कुमार ने बताया कि जन प्रतिनिधियों के साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग करना कहीं से उचित नहीं […]

विज्ञापन

फोटो है 17 में कैप्सन- प्रेस वार्ता करते विधान पार्षद रजनीश कुमार.प्रतिनिधि, खगडि़याआगामी 26 जनवरी तक बीडीओ रीना कुमारी का स्थानांतरण नहीं किया गया तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मुख्य सचेतक बिहार विधान पार्षद रजनीश कुमार ने बताया कि जन प्रतिनिधियों के साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग करना कहीं से उचित नहीं है. जन प्रतिनिधि जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं. बीडीओ जनता के साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग कर अपमानित करते हैं. उल्लेखनीय है कि बीते आठ जनवरी को सदर प्रखंड सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि द्वारा पूर्व के बैठक की प्रस्ताव पर किये गये कार्य की जानकारी मांगी गयी. इसी दौरान बीडीओ द्वारा असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया. आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की व जिलाधिकारी से बीडीओ को हटाने की मांग की. मुख्य सचेतक बिहार विधान पार्षद रजनीश कुमार ने जिलाधिकारी से इस संबंध में कार्रवाई करने की जानकारी ली. विधान पार्षद ने बताया कि डीएम द्वारा तीन दिनों के अंदर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, सदर प्रखंड प्रमुख परमानंद राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मो खालीद आलम, तनवीर हसन, निरंजन चौधरी, भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, सोहन चौधरी आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन