गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक

Updated at :22 Jan 2015 11:03 PM
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक

बेलदौर. गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रमुख विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई. बीडीओ के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने की. बीडीओ ने सरकारी स्तर पर आयोजित होनेवाले इस समारोह की रूपरेखा व […]

विज्ञापन

बेलदौर. गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रमुख विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई. बीडीओ के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने की. बीडीओ ने सरकारी स्तर पर आयोजित होनेवाले इस समारोह की रूपरेखा व समय निर्धारित करने के बारे में चर्चा की. इसके साथ ही प्रमुख सरकारी समारोह पहले प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित करने के बाद चिह्नित अन्य विभागों के कार्यालयों में क्रमवार तरीके से झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए रूट चार्ट व झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. इसमें सीडीपीओ प्रीति कुमारी, पीओ अविनाश कुमार, पीएचसी से आयुष चिकित्सक केदार रजक व अन्य विभागों के कर्मी व अधिकारियों ने शिरकत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन