पोशाक राशि से वंचित छात्रों व अभिभावकों ने किया हंगामा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 11:03 PM
फोटो है 16 में कैप्सन : हंगामा करते अभिभावक मध्य विद्यालय शिशवा के पास किया सड़क जामप्रतिनिधि, गोगरी क्षेत्र के मध्य विद्यालय शिशवा में पोशाक राशि से वंचित छात्र छात्राओं ने विद्यालय में हंगामा करने के साथ विद्यालय के पास ही महेशखूंट-आगुवानी के पास सड़क जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक रही. बाद […]
फोटो है 16 में कैप्सन : हंगामा करते अभिभावक मध्य विद्यालय शिशवा के पास किया सड़क जामप्रतिनिधि, गोगरी क्षेत्र के मध्य विद्यालय शिशवा में पोशाक राशि से वंचित छात्र छात्राओं ने विद्यालय में हंगामा करने के साथ विद्यालय के पास ही महेशखूंट-आगुवानी के पास सड़क जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक रही. बाद में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि की पहल पर जाम हटाया जा सका. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को विद्यालय में पोशाक राशि वितरण के दौरान पोशाक राशि से वंचित छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक उग्र हो गये व प्रधानाध्यापक पर अनियमितता व मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित छात्रों का कहना था कि उन्हें 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने की बात कह कर राशि नहीं दी गयी, जबकि वे विद्यालय आते रहे हैं. छात्र प्रधानाध्यापक पर राशि वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगा रहे थे. मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि वे इस मामले में अधिकारी से भी बात करेंगे. वहीं इस मामले में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार चौरसिया ने कहा कि जो बच्चे 75 प्रतिशत वाले हैं उन्हें ही राशि दी जा रही है व 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले सूची के अनुसार ही राशि आने की बात कही. वहीं बीइओ हरेंद्र रजक ने कहा कि उन्हंे मामले की जानकारी मिली है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अगर प्रधानाध्यापक द्वारा गड़बड़ी की गयी होगी तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










