डीएम को सुनाई लोगों ने अपनी शिकायत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़याडीएम के जनता दरबार में एक बार फिर कई कार्यपालक सहायक के अभ्यर्थी ने डीएम से न्याय की गुहार लगायी है. अभ्यर्थी राजीव कुमार, रोशन कुमार, हेमंत कुमार, निशा कुमारी आदि ने आवेदन देकर कहा कि पैनल के हिसाब से पहले उनकी बहाली होनी थी. किंतु अयोग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इन […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़याडीएम के जनता दरबार में एक बार फिर कई कार्यपालक सहायक के अभ्यर्थी ने डीएम से न्याय की गुहार लगायी है. अभ्यर्थी राजीव कुमार, रोशन कुमार, हेमंत कुमार, निशा कुमारी आदि ने आवेदन देकर कहा कि पैनल के हिसाब से पहले उनकी बहाली होनी थी. किंतु अयोग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इन लोगों ने पूर्व में भी इसकी शिकायत डीएम से की थी. जिस पर बताया गया था कि इस मामले की जांच चल रही है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. गुरुवार को भी जनता दरबार में उपस्थित एडीएम एमएच रहमान ने इन अभ्यर्थियों को कहा कि जांच अंतिम चरण में है. जल्द ही रिपोर्ट आ जायेगी. जिसके बाद कार्रवाई की जायेगी. जनता दरबार में जहांगीरा पंचायत के कारी महतो ने वृद्ध पेंशन योजना के लिए तथा सनैरा के नागेश्वर महतो ने नि:शक्तता पेंशन दिलाने की मांग करते हुए डीएम को आवेदन सौंपा. जनता दरबार में अलौली से आये कंचन सदा , जय राम सदा तथा जगदेव सदा ने अपने आप को भूमि हीन बताते हुए बसने हेतु जमीन मुहैया कराने की मांग की. मौके पर एडीएम, डीएसओ, डीसीएलआर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन