सीधे वरीय ग्रेड में नियोजित शिक्षकों के वरीयता की अनदेखी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

जिले के स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने डीइओ के जनता दरबार में की शिकायतमध्य विद्यालयों में ग्रेड के अनुसार नहीं है नियोजित शिक्षकों का वरीयताक्रमखगडि़या. जिला में टीइटी द्वारा नवनियोजित स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी को मंगलवार को आवेदन देते हुए मांग की है कि मध्य विद्यालयों में नियोजित प्रखंड शिक्षकों के नाम […]

विज्ञापन

जिले के स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने डीइओ के जनता दरबार में की शिकायतमध्य विद्यालयों में ग्रेड के अनुसार नहीं है नियोजित शिक्षकों का वरीयताक्रमखगडि़या. जिला में टीइटी द्वारा नवनियोजित स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी को मंगलवार को आवेदन देते हुए मांग की है कि मध्य विद्यालयों में नियोजित प्रखंड शिक्षकों के नाम वास्तविक वरीयता के अनुसार दर्ज करायी जाये. शिक्षक विकेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, ब्रजेश कुमार, मंजीत कुमार, आदर्श आदित्य, राजेश कुमार, अविनाश कुमार अकेला, मनीष कुमार चौधरी आदि ने दिये गये आवेदन में बताया है कि मध्य विद्यालयों में पूर्व से नियोजित शिक्षकों की बेसिक योग्यता मैट्रिक/इंटर तथा नवनियोजित टीइटी पास बेसिक ग्रेड शिक्षकों की बेसिक योग्यता इंटर है, जो प्राथमिक (1-5) कक्षाओं के शिक्षण हेतु हैं. जबकि, नवनियोजित टीइटी पास स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों की बेसिक योग्यता स्नातक है जो उच्च प्राथमिक (6-8) कक्षाओं के शिक्षण हेतु हैं. पूर्व नियोजित प्रखंड शिक्षकों तथा नवनियोजित बेसिक ग्रेड शिक्षकों का ग्रेड व मानदेय पंचायत शिक्षकों के समान है. जबकि, राज्य में प्रथम बार सीधे स्नातक ग्रेड में नियोजित प्रखंड शिक्षकों का ग्रेड व मानदेय नियोजित माध्यमिक शिक्षकों के समान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन