पोशाक राशि का दुरुपयोग ना करें बच्चे: वार्ड पार्षद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

गोगरी : अनुमंडल के मध्य विद्यालय बड़ी चक में पोशाक की राशि का वितरण किया गया. इस दौरान विद्यालय प्रधान अजय कुमार रजक ने कहा कि राशि का दुरुपयोग न करें. वहीं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड 11 के पार्षद विजय कुमार पंडित ने कहा कि नियमित विद्यालय आने व नियमित पढ़ाई करते […]

विज्ञापन

गोगरी : अनुमंडल के मध्य विद्यालय बड़ी चक में पोशाक की राशि का वितरण किया गया. इस दौरान विद्यालय प्रधान अजय कुमार रजक ने कहा कि राशि का दुरुपयोग न करें. वहीं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड 11 के पार्षद विजय कुमार पंडित ने कहा कि नियमित विद्यालय आने व नियमित पढ़ाई करते रहने से सफलता अपने आप मिल जाती है.

विद्यालय में कुल चयनित 192 छात्र- छात्राओं में 180 को राशि दी गयी. बाकी को मंगलवार को दिया जायेगा. विद्यालय प्रधान ने बताया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को ही छात्रवृत्ति दी गयी है. मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति सचिव आशा देवी, शिक्षक मकदूम आलम, अशोक कुमार सिंह, कंचन कुमारी, रश्मि कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन