सरस्वती पूजा में डीजे पर नहीं बजेंगे अश्लील गाने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

पसराहा: नक्सल प्रभावित थाना मड़ैया के प्रांगण में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय झा, इंस्पेक्टर तारणी प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मड़ैया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, एमआइ औजर खां, सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे. […]

विज्ञापन

पसराहा: नक्सल प्रभावित थाना मड़ैया के प्रांगण में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय झा, इंस्पेक्टर तारणी प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मड़ैया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, एमआइ औजर खां, सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि हर पर्व आपसी भाईचारा का प्रतीक है.

हम सभी को आपस में मिल जुट का त्योहार मनाना चाहिए. वहीं दोनों पदाधिकारी ने सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि आप लोग पूजा से लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे में अश्लील गाना नहीं बजाया जायेगा. इस मौके पर पिपरा लतीफ पंचायत के मुखिया मो इरफान, देवरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मों आसीफ इकबाल, सरपंच प्रतिनिधि मो मुख्तार, देवरी पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, वैसा पैक्स अध्यक्ष मिथलेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन