सोहत की टीम ने पिपरा को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 11:02 PM
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के खेल मैदान में नॉक आउट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मंे सोहत (सहरसा) की टीम ने पिपरा टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली. शुक्रवार को कंपकंपाती ठंड के बीच स्वामी छोटेलाल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच मे सोहत की टीम […]
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के खेल मैदान में नॉक आउट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मंे सोहत (सहरसा) की टीम ने पिपरा टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली. शुक्रवार को कंपकंपाती ठंड के बीच स्वामी छोटेलाल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच मे सोहत की टीम ने पास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते सोहत टीम के खिलाडि़यों ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 154 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब मंे उतरी पिपरा टीम के खिलाड़ी लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 122 रन बनाकर ही अपने सभी विकेट खो दिये. इसी के साथ सोहा टीम ने पांच विकेट से पहले सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली. मैन आफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी सुनिल कुमार को घोषित किया गया. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाकर टीम को जीत दिलाया. शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच मंे सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर व चोढली टीम के बीच खेला जायेगा. रविवार को फाइनल मैच होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










