पछुआ हवा से सिहर रहे लोग, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 11:02 PM

विज्ञापन

चार दिनों से कहर बरपा रही ठंडशुक्रवार को भगवान भास्कर के नहीं हुए दर्शन भीषण ठंड के बावजूद नहीं की जा रही अलाव की व्यवस्था गोगरी. ठंड अब लोगों पर कहर बरपाने लगी है. ठंड के कारण गोगरी के पलट पासवान की गुरुवार की रात मौत हो गयी. बीते लगभग चार- पांच दिनों से जारी […]

विज्ञापन

चार दिनों से कहर बरपा रही ठंडशुक्रवार को भगवान भास्कर के नहीं हुए दर्शन भीषण ठंड के बावजूद नहीं की जा रही अलाव की व्यवस्था गोगरी. ठंड अब लोगों पर कहर बरपाने लगी है. ठंड के कारण गोगरी के पलट पासवान की गुरुवार की रात मौत हो गयी. बीते लगभग चार- पांच दिनों से जारी शीतलहर के बीच पछुआ हवा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में बच्चों को छुट्टी दे दी गयी है. कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हो ठंड से बचने को लेकर अपने-अपने घरों में दुबके रहे. गरीब व मजदूरों का और भी बुरा हाल हो गया है.ठंड के कारण वे मजदूरी तक नहीं कर पा रहे हंै. प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से लागों में आक्रोश गहराता जा रहा है. ठंड से गरीब नि:सहाय लोग काफी परेशान हैं, जो किसी तरह घास फुस जला कर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं. क्षेत्र का शहरी इलाका हो या ग्रामीण इलाका कहीं प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. स्थानीय जयप्रकाश,पप्पू गुप्ता, जदयू के जिला महासचिव अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि ठंड को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था करने में लापरवाही बरती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन