महर्षि मेहीं सप्ताह ध्यान साधना शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 11:02 PM
फोटो 20 मेंकैप्सन- प्रवचन देते संतगोगरी. क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत पितौंझिया गांव स्थित महर्षि मंेहीं परमहंस महाराज सत्संग आश्रम में सात दिवसीय सप्ताह ध्यान साधना शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया. समापन अवसर पर महर्षि मंेहीं के अनुयायियों की काफी भीड़ नजर आयी. मौके पर मनियार से पहुंचे योगानंद जी महाराज के नेतृत्व […]
फोटो 20 मेंकैप्सन- प्रवचन देते संतगोगरी. क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत पितौंझिया गांव स्थित महर्षि मंेहीं परमहंस महाराज सत्संग आश्रम में सात दिवसीय सप्ताह ध्यान साधना शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया. समापन अवसर पर महर्षि मंेहीं के अनुयायियों की काफी भीड़ नजर आयी. मौके पर मनियार से पहुंचे योगानंद जी महाराज के नेतृत्व में स्वामी सहदेव, स्वामी श्री निवास, स्वामी युगलानंद, शुभानंद, सुभाषानंद ने शिविर को आश्रम नियमानुसार कराया. मौके पर योगानंद महाराज ने अपने प्रवचन से लोगों को सराबोर कर दिया. उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि मानव भौतिकता वाद में कुछ भी कर ले तथा ऐशो आराम की कितनी भी उच्च व्यवस्था कर ले, लेकिन उन्हें सास्वत सुख और शांति नहीं मिल सकती है. सुख व शांति लोगों को तभी मिलता है जब लोगों को किसी प्रकार का लोभ, मोह, माया व इच्छा न हो. कार्यक्रम का संचालन स्वामी अमरेशा नंद कर रहे थे. आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी महेश्वर बाबा के नेतृत्व में स्थानीय शिष्य लोगों की सेवा में जुटे दिखे. मौके पर नवीन यादव, नारायण चौरसिया, अवध किशोर चौरसिया, मिथिलेश कुमार, रोशन चौरसिया आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










