एसडीओ ने किया नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 11:02 PM
गोगरी. एसडीओ संतोष कुमार ने गोगरी जमालपुर नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ ने निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले कार्यालय पहुंच कर आरटीपीएस पंजी की जांच की. जांच के दौरान एक भी लंबित मामला नहीं मिला. उसके बाद योजना पंजी की जांच की गयी. योजना पंजी की जांच में कई लंबित योजनाएं […]
गोगरी. एसडीओ संतोष कुमार ने गोगरी जमालपुर नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ ने निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले कार्यालय पहुंच कर आरटीपीएस पंजी की जांच की. जांच के दौरान एक भी लंबित मामला नहीं मिला. उसके बाद योजना पंजी की जांच की गयी. योजना पंजी की जांच में कई लंबित योजनाएं मिली. लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. आय-व्यय पंजी की भी जांच की गयी, जिसमें एसडीओ ने नगर क्षेत्र में आय संसाधन बढ़ाने का निर्देश दिया. सामाजिक सुरक्षा वितरण पंजी की भी जांच की गयी. मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार को ठंड के दौरान हर चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










