रिटायर्ड रेलवे बांध सड़क के सुंदरीकरण की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 11:02 PM
खगडि़या. मानसी लोहियाचौक से रिटायर्ड रेलवे बांध तक सड़क के सुंदरीकरण की मांग जिलाधिकारी से युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुडू ने की. उन्होंने डीएम को आवेदन देकर बताया कि मानसी बाजार से परमानंदपुर ढाला तक जाने वाली 14 नंबर सड़क के जिर्णोद्धार होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा […]
खगडि़या. मानसी लोहियाचौक से रिटायर्ड रेलवे बांध तक सड़क के सुंदरीकरण की मांग जिलाधिकारी से युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुडू ने की. उन्होंने डीएम को आवेदन देकर बताया कि मानसी बाजार से परमानंदपुर ढाला तक जाने वाली 14 नंबर सड़क के जिर्णोद्धार होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि चौथम, खगडि़या, मानसी, बेलदौर प्रखंड के लोगों को उक्त मार्ग के निर्माण से सुविधा होगी. उन्होंने जनहित में कार्य करने की मांग की है. मौके पर सुनील कुमार, रमण कुमार, धमेंद्र यादव आदि ने भी अपने विचार को रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










