ePaper

15 धूर जमीन को लेकर चला डंडा व ईंट पत्थर, 10 लोग जख्मी

Updated at : 04 Sep 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
15 धूर जमीन को लेकर चला डंडा व ईंट पत्थर, 10 लोग जख्मी

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

10 लोग जख्मी

विज्ञापन

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक पंचायत में 15 धूर जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है. मारपीट में दोनों पक्ष के लगभग दस लोग जख्मी हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. थाना क्षेत्र के रसौंक पंचायत के वार्ड 8 निवासी जख्मी अनिल चौधरी ने बताया कि अचानक एक दर्जन से अधिक लोग घर पर हमला कर दिया. जिसमें मनोज चौधरी, इकलेश चौधरी,अविनाश कुमार, आशीष कुमार, आंचल कुमार, मनीष कुमार, डिम्पल चौधरी, तारा देवी, बबली देवी, क्रांति देवी, सरिता देवी, बालेश्वर तांती, दुखो चौधरी आदि लोग शामिल थे. बताया कि सभी लोगों ने तलवार, चाकू, लाठी व डंडे लेकर घर पर हमला कर दिया. सभी लोगों ने घर खाली करने का जिद्द करने लगा. जख्मी ने बताया कि जब घर खाली करने का विरोध किए तो मारपीट व गाली गलौज करने लगा. मारपीट में अनिल चौधरी, सुमा देवी, मनीष कुमार, संजीत कुमार, विकास कुमार, सूरज कुमार, दीपक कुमार,जागो चौधरी,अजय कुमार जख्मी हो गया. बताया कि मारपीट में बच्चे, महिला, बुजूर्ग व युवा सभी लोग जख्मी हो गया. परिजनों ने सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी अनिल चौधरी ने थाना में आवेदन देकर घटना में शामिल लोगों के विरूद्ध कारवाई की मांग की है. बताया कि जाता है कि दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट में जख्मी हुआ है. जिसका इलाज किया जा रहा है. इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मामले को शांत करा दिया गया है. आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर जांच कर दोषी लोगों के विरूद्ध कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन