ePaper

खगड़िया में रफ्तार का कहर : भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग बहनों समेत चार लोगों की मौत

Updated at : 04 Jun 2019 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया में रफ्तार का कहर : भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग बहनों समेत चार लोगों की मौत

खगड़िया : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गौछारी नवटोलिया के समीप मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गौछारी नवटोलिया के समीप मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

हादसे में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार (18) पिता भूषण यादव और चचेरे भाई गुड्डू यादव (21) पिता जगदीश यादव, गुड्डू की भैगनी फर्रेह चौथम निवासी फंटूश यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (8) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, मृतका लक्ष्मी की सगी बहन रिया कुमारी (5) गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर महेशखूंट, पसराहा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन