प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हो रही है देरी, बढ़ी परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2019 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : बैंक खाता आधार सिडिंग नहीं होने कारण लाभार्थियों के प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हो रही है. प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हो रही परेशानी को दूर करने के लिये बीडीओ राजेश कुमार राजन सभी बैंकों को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों के बैंक खातों से उनके आधार नम्बर को जोड़ने […]
विज्ञापन
खगड़िया : बैंक खाता आधार सिडिंग नहीं होने कारण लाभार्थियों के प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हो रही है. प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हो रही परेशानी को दूर करने के लिये बीडीओ राजेश कुमार राजन सभी बैंकों को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों के बैंक खातों से उनके आधार नम्बर को जोड़ने को कहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में शौचालय निर्माण के बाद लाभार्थियों को किये गये प्रोत्साहन राशि के भुगतान की समीक्षा की गयी.
जिसमें यह बातें सामने आयी कि सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी बड़ी संख्या में प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित पड़ा हुआ है. बीडीओ द्वारा सीएलटीएस से भुगतान लंबित रहने का कारण पूछे जाने पर बताया गया कि आधार सिडिंग के कारण हजारों लाभार्थी का भुगतान फंसा हुआ है.
जिसपर बीडीओ ने बैंकों को आधार सिडिंग कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ सभी सीएलटीएस को भी लाभार्थियों से संपर्क स्थापित कर उनके एकाउन्ट से आधार नम्बर को जोड़ने में उनकी मदद करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि प्रखण्ड क्षेत्र में 5 हजार से अधिक लाभार्थी शौचालय का निर्माण कराने के बाद भी प्रोत्साहन राशि से वंचित है. इधर बीडीओ ने बताया कि आधार सिडिंग के बाद भुगतान में तेजी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




