दुष्कर्म पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

Updated:
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

दुष्कर्म पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 35 वर्षीय महिला ने आवेदन देकर दुष्कर्म समेत जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज करते मारपीट करने का आरोप लगाते न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने घटना की जानकारी देते बेलदौर थाना समेत एस एसटी महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे घर से करीब 50 मीटर दूर मक्का खेत में शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान गांव के ही करीब 20 वर्षीय युवक जबरन मुझे मक्का खेत ले जाकर दुष्कर्म किया एवं विरोध करने पर मारपीट की. वही घायलावस्था में सीएचसी में इलाज करवाकर जब आरोपित के परिजनों को घटना से शिकायत की, तो आरोपित के परिजनों ने डांट फटकार लगाकर जाति सूचक गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन