दो किशोरों की मौत से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, जांच में जुटी पुलिस
Updated at : 07 May 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

पसराहा : भरतखंड ओपी क्षेत्र में रविवार को दो किशोरों ने जहर खाकर जान दे दी. दोनों के मौत की खबर आग की तरह गांव में फैल गयी. बताया जाता है कि रविवार को जहर खाने से एक ही गांव दो किशोर एवं एक किशोरी की हालत गंभीर होने के बाद आनन-फानन में इलाज के […]
विज्ञापन
पसराहा : भरतखंड ओपी क्षेत्र में रविवार को दो किशोरों ने जहर खाकर जान दे दी. दोनों के मौत की खबर आग की तरह गांव में फैल गयी. बताया जाता है कि रविवार को जहर खाने से एक ही गांव दो किशोर एवं एक किशोरी की हालत गंभीर होने के बाद आनन-फानन में इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था.
जहां दो किशोर की मौत हो गयी. वहीं एक किशोरी की स्थिति गंभीर होने पर किसी निजी क्लिनिक में इलाज किया जा रहा है. घटना की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया. सूचना मिलने पर भरतखंड पुलिस केरिया गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी.
परिजनों ने शव को बहियार में छुपाया
बताया जाता है कि परिजनों द्वारा दोनों किशोर के शव को गांव के पीछे बहियार में छुपा दिया. काफी खोजबीन बाद रविवार को देर रात बहियार से दोनों शव को पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पहचान पुलिस ने कर ली है. दोनों मृतक किशोर की उम्र 15 वर्ष के आसपास है. वहीं जहर खाने वाली किशोरी का अभी कोई पता नहीं चल पाया है.
मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं परिजन
एक साथ रविवार को दो किशोर की मौत से ग्रामीण अचंभित है. ग्रामीणों द्वारा जितनी मुंह उतनी बात बताई जा रही है. कुछ लोगों का कहना है कि किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है.
कुछ लोगों का मानना है कि दोनों लड़के एक ही लड़की से प्रेम करते थे. दो दिन पूर्व ही तीनों घर से लापता हो गये थे. रविवार को करीब 9 बजे परिजनों को पता चला कि तीनों ने जहर खा लिया है. गांव के पीछे बहियार में तीनों गंभीर अवस्था में है. सूचना पाकर परिजनों ने इलाज के लिये भर्ती कराया. बहरहाल घटना जो भी हो एक साथ दो किशोर की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.परिजन मुंह खोलने को तैयार नहीं है.
रविवार को तीनों ने खाया था जहर
बताया जाता है कि सभी ने रविवार को जहर खा लिया. इधर भरतखंड ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है. दोनों मृतक के परिजनों ने आवेदन देकर कहा है कि दोनों के मृत्यु में कोई आरोपी नहीं है. लिहाजा, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




