व्यय प्रेक्षक ने कहा, प्रत्याशियों के खर्च पर रहेगी नजर
Updated at : 29 Mar 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लेकर खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में दो व्यय प्रेक्षक क्रमशः अनिल पी चावरे एवं एसपी वालिम्बे को प्रतिनियुक्त किया है.दो व्यय प्रेक्षक खगड़िया पहुंच चुके हैं. दोनों प्रेक्षक ने डीएम,एसपी सहित अलग-अलग कोषांगों के वरीय एवं नोडल प्रभारी के साथ बैठक कर समीक्षा की. बैठक में व्यय अब तक […]
विज्ञापन
खगड़िया : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लेकर खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में दो व्यय प्रेक्षक क्रमशः अनिल पी चावरे एवं एसपी वालिम्बे को प्रतिनियुक्त किया है.दो व्यय प्रेक्षक खगड़िया पहुंच चुके हैं.
दोनों प्रेक्षक ने डीएम,एसपी सहित अलग-अलग कोषांगों के वरीय एवं नोडल प्रभारी के साथ बैठक कर समीक्षा की. बैठक में व्यय अब तक की तैयारी की जानकारी ली.
समीक्षा के बाद दोनों व्यय प्रेक्षक ने वाणिज्य कर कार्यालय में बने व्यय कोषांग सहित एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया.मौके पर इन कोषांग में चल रहे कार्यालय की समीक्षा की तथा कोषांग के प्रभारी से जानकारी भी ली.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यय प्रेक्षकों ने बताया कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखी जाएगी. निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है.व्यय प्रेक्षक ने जिलेवासियों से भी चुनाव प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने सहित सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




