अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 4:20 AM
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वाले बख्शे नहीं जायेगें खगड़िया : ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सामाजिक समरसता एवं भाईचारा हर-हाल में कायम रहेगा. उक्त बातें जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार व पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने संयुक्त रूप से जिला योजना सभागार में शांति समिति की बैठक में कही. ईद-उल-जोहा […]
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वाले बख्शे नहीं जायेगें
खगड़िया : ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सामाजिक समरसता एवं भाईचारा हर-हाल में कायम रहेगा. उक्त बातें जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार व पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने संयुक्त रूप से जिला योजना सभागार में शांति समिति की बैठक में कही. ईद-उल-जोहा पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों के निर्वह्न में चुस्त एवं प्रभावकारी कार्य करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया कि किसी भी तरह की लापरवाही एवं कोताही पर संबंधित पदाधिकारी पर जिम्मेदारी तय होगी.
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संवेदनशील स्थलों की सुरक्षात्मक व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि उन स्थलों एवं साथ ही अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जाये. सभी थाना एवं अनुमंडल मुख्यालयों में शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया है. विधि व्यवस्था संधारण के लिए 123 पुलिस पदाधिकारी एवं 123 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
निगरानी करने के लिए बनाये गये हैं कंट्रोल रूम
विधि व्यवस्था को बनाये रखने तथा स्थिति पर सूक्ष्म एवं कड़ी निगरानी रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिसका दूरभाष नंबर 06244, 222384 है, वहीं गोगरी नियंत्रण कक्ष का नंबर 06245, 211321 है. जिला नियंत्रण कक्ष एवं गोगरी अनुमंडल कार्यालय नियंत्रण कक्ष दिनांक सोमवार से स्थिति सामान्य होने की स्थिति में 24 अगस्त तक तक कार्यरत रहेंगे. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में संजय कुमार वर्मा, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, खगडि़या तथा पुलिस पदाधिकारी की ओर से वरीय प्रभार में प्रा.पु.नि.(प्रशि.) सुबेदार रामानुज चौधरी, पुलिस केन्द्र, खगडि़या होगें. गोगरी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता, डुडा एवं पुलिस पदाधिकारी की ओर से वरीय प्रभार में प्रा0पु0नि0(प्रशि0) सुबेदार कैलाश दास पुलिस केंद्र, खगड़िया होंगे. अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवं गोगरी तथा एसडीपीओ खगड़िया एवं गोगरी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के संधारण हेतु जिला के वरीय प्रभार में श्री राम निरंजन सिंह, उप विकास आयुक्त एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में श्री अमरकांत झा, पुलिस उपाधीक्षक, खगड़िया होंगे. इस मौके पर उप विकास आयुक्त राम निरंजन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीना, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल, राजद जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष लोजपा मो मासूम के साथ-साथ सभी संबंधित पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










