ट्रेन से कटकर 20 वर्षीय युवक की मौत

Updated at : 21 Jun 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर 20 वर्षीय युवक की मौत

मानसी कटिहार रेल खंड के बीच गौछारी रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना पसराहा : मानसी कटिहार रेल खंड के बीच गौछारी रेलवे स्टेशन के समीप अप रेललाईन पर ट्रेन से कट जाने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान मड़ैया थाना क्षेत्र के अरैया गांव निवासी मुकेश कुमार के 20 […]

विज्ञापन

मानसी कटिहार रेल खंड के बीच गौछारी रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना

पसराहा : मानसी कटिहार रेल खंड के बीच गौछारी रेलवे स्टेशन के समीप अप रेललाईन पर ट्रेन से कट जाने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान मड़ैया थाना क्षेत्र के अरैया गांव निवासी मुकेश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र मिस्टू कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि मिस्टू कुमार बीते मंगलवार की शाम घर से खगड़िया निकला था. लेकिन बुधवार को पसराहा रेलवे स्टेशन से डेढ किलोमीटर पश्चिम अप लाइन पर शव मिला. महेशखूंट जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. जीआरपी के एसआई मुकेश दास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन