महिला के साथ दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 06 Nov 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के गोगी गांव में एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर कहा कि गांव के एक युवक […]
विज्ञापन
बेलदौर : थाना क्षेत्र के गोगी गांव में एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर कहा कि गांव के एक युवक रूपेश कुमार बीते शनिवार की रात घर में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा.
हथियार का भय दिखाकर उसने उनके मुंह में कपड़ा डाल दिया. घटना शनिवार की देर रात की है. रविवार को थाना में घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवक रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इधर, आरोपित युवक रूपेश ने बताया कि साजिश के तहत उसे फंसाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




