दूध व्यवसायी को मारी गोली महेशखूंट के गौछारी के पास की घटना

Updated at : 05 Nov 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
दूध व्यवसायी को मारी गोली महेशखूंट के गौछारी के पास की घटना

बहनोई का नाम ले बाइक पर बैठाया, रास्ते में दिया वारदात को अंजाम खगड़िया : महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के पास दूध व्यवसायी ढाढी गांव निवासी गुलशन यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. जख्मी गुलशन को एक ऑटो चालक ने अस्पताल तक पहुंचाया. जख्मी गुलशन का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा […]

विज्ञापन

बहनोई का नाम ले बाइक पर बैठाया, रास्ते में दिया वारदात को अंजाम

खगड़िया : महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के पास दूध व्यवसायी ढाढी गांव निवासी गुलशन यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. जख्मी गुलशन को एक ऑटो चालक ने अस्पताल तक पहुंचाया. जख्मी गुलशन का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. गुलशन ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांको गांव निवासी गुलाब कुमार ने उसे कहा कि गौछारी निवासी बहनोई रूपेश कुमार तुम्हें सात हजार रुपये लेकर बुलाया है. गुलाब के कहने पर वह दीपक के साथ मोटरसाइकिल से गौछारी जा रहा था. गौछारी के
समीप ही दीपक ने उसके कान में दो गोली मारी.
इधर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डाॅ प्रभात शर्मा ने बताया कि जख्मी गुलशन खतरे से बाहर है. पुलिस अस्पताल में जख्मी युवक का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया अपना रही है. एएसआइ अखिलेश सिंह ने
बताया कि रूपेश का बयान लिया जा रहा है. उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन