40 वैगन बोल्डर पहुंचा
Updated at : 05 Nov 2017 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

राहत. युद्धस्तर पर कार्य जारी, दो दिनों में रेलवे ट्रैक ठीक होने की उम्मीद खगड़िया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर -पसराहा के बीच मिट्टी धंसने से धंसी पटरी अगले दो दिनों में दुरुस्त होने की उम्मीद है. युद्धस्तर पर रेलवे ट्रैक दुरुस्त करने का काम चल रहा है. बोल्डर गिराये जा रहे हैं. साथ ही […]
विज्ञापन
राहत. युद्धस्तर पर कार्य जारी, दो दिनों में रेलवे ट्रैक ठीक होने की उम्मीद
खगड़िया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर -पसराहा के बीच मिट्टी धंसने से धंसी पटरी अगले दो दिनों में दुरुस्त होने की उम्मीद है. युद्धस्तर पर रेलवे ट्रैक दुरुस्त करने का काम चल रहा है. बोल्डर गिराये जा रहे हैं. साथ ही पाइलिंग भी किया जा रहा है. सोनपुर डीआरएम अतुल्य सिन्हा के नेतृत्व में एडीआरएम सहित कई रेल अधिकारी मौके पर कैंप किये हुए हैं. फिलहाल अप रेलवे ट्रैक धंसने के कारण इस रूट की गाड़ियों का परिचालन डाउन रेलवे ट्रैक से किया जा रहा है.
इधर, पटरी क्षतिग्रस्त रहने के कारण कई ट्रेनें लेट चल रही है. यात्री घंटों ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं. कई ट्रेनों का रूट बदलकर सहरसा-पूर्णिया होकर चलाया जा रहा है. इधर, कटिहार- बरौनी रूट पर नारायणपुर पसराहा के बीच अप रेलवे ट्रैक पर परिचालन बंद रहने के कारण कई ट्रेनें विलंब से चली. लिहाजा, रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी.
राजधानी एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरियों की गाड़ियों के अलावा सामान्य श्रेणी की गाड़ियों का परिचालन घंटों विलंब से हुआ. नारायणपुर पसराहा के बीच रेल पटरी धंसने के बाद इसे दुरुस्त करने में करीब 150 मजदूर दिन रात लगे हुए हैं. रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी धंसने से रोकने के लिये मौके पर 40 वैगन बोल्डर पहुंच चुका है. डीआरएम अतुल्य सिन्हा ने बताया कि करीब 50 वैगन बोल्डर की आवश्यकता पड़ेगी. मौके पर पाइलिंग कर ट्रैक दुरुस्त करने का काम जारी है.
उन्होंने बताया कि इस जगह पर बार बार रेलवे पटरी धंसने की घटना रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे बोल्डर की दीवार बनाने का निर्णय लिया है. ताकि समस्या से निजात मिल सके.
कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर पसराहा के बीच रेलवे ट्रैक धंसने की घटना बाद अब तक 40 वैगन बोल्डर गिराने का काम जारी है. शनिवार को मिट्टी धंसने की घटना पर विराम लगा है. ट्रैक किनारे बोल्डर गिराने के अलावा पाइलिंग किया जा रहा है. मौके पर रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे बोल्डर (पत्थर) की दीवार खड़ी करने का निर्णय लिया गया है. इस पर काम शुरू कर दिया गया है. संभवत: दो दिनों के अंदर अप रेलवे ट्रैक पर धीमी गति से रेल परिचालन शुरू कर दिया जायेगा.
अतुल्य सिन्हा, डीआरएम, सोनपुर.
मिट्टी धंसने पर लगा विराम
दिन रात मरम्मत कार्य के बाद शनिवार को मिट्टी धंसने पर विराम लगने से रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली. फिलहाल बोल्डर डाल कर दीवार बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. घटनास्थल पर पाइलिंग भी किया जा रहा है. इधर, पसराहा नारायणपुर के बीच अप लाइन धंसने से इस रूट की दर्जन भर एक्सप्रेस ट्रेन चार से 20 घंटे की देरी से चल रही है. कटिहार बरौनी व समस्तीपुर के बीच चलने वाली कई सवारी गाड़ी रद्द कर दी गयी है.
सवारी गाड़ी रद्द होने व लंबी दूरी की गाड़ियों में देरी के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोनपुर डीआरएम अतुल्य सिन्हा ने शनिवार को धंसान स्थल पर पहुंच कर पसराहा नारायणपुर के बीच अप ट्रैक की मरम्मत की जायजा लिया. इससे पहले शुक्रवार को भी डीआरएम घटना स्थल पर डटे रहे. एडीआरएम आरसी मिश्रा गुरुवार से ही घटनास्थल पर कैंप किये हुए हैं. बता दें कि बुधवार की रात्रि अचानक अप लाइन के नीचे की मिट्टी धंस गयी थी. जिस बाद अप ट्रैक पर रेल परिचालन बंद कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




