पूर्व सीएम जीतनराम मांझी आज जायेंगे छमसिया

Updated at : 03 Nov 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सीएम जीतनराम मांझी आज जायेंगे छमसिया

छमसिया अग्निकांड के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम खगड़िया : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी शुक्रवार को खगड़िया आ रहे हैं. यहां श्री मांझी मोरकाही थाना अन्तर्गत छमसिया अग्निकांड के पीड़ित महादलित परिवार से मिलेंगे. पूर्व सीएम के […]

विज्ञापन

छमसिया अग्निकांड के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खगड़िया : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी शुक्रवार को खगड़िया आ रहे हैं. यहां श्री मांझी मोरकाही थाना अन्तर्गत छमसिया अग्निकांड के पीड़ित महादलित परिवार से मिलेंगे. पूर्व सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों छमसिया गांव में दबंगों ने दर्जनों महादलितों के घरों में आग लगा दिया था. जिसके बाद से ही जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है.
इसी कड़ी में तीन नवंबर को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी भी यहां पहुंचेंगे. जानकारी अनुसार पूर्व सीएम सड़क मार्ग से पटना से खगड़िया आएंगे. पहले वे परिसदन पहुंचेंगे. फिर यहां से अग्निपीड़ित परिवारों से मिलने छमसिया रवाना होंगे. उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है. इसी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. डीएम ने एसडीओ को पूर्व सीएम के पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन