घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित धराया

Updated at : 31 Oct 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित धराया

चानन के चुरामन बीघा गांव की घटना चानन : थाना क्षेत्र की कुंदर पंचायत के चुरामन बीघा गांव में रविवार की देर रात एक घर में गांव के ही एक युवक प्रवेश कर घर की विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया […]

विज्ञापन

चानन के चुरामन बीघा गांव की घटना

चानन : थाना क्षेत्र की कुंदर पंचायत के चुरामन बीघा गांव में रविवार की देर रात एक घर में गांव के ही एक युवक प्रवेश कर घर की विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है़
जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति बाहर किसी शहर में कार्य करता है व विवाहिता अपनी सास व देवर के साथ गांव में ही रहती है. पीड़िता द्वारा थाना में दिये आवेदन के अनुसार पीड़िता रविवार की रात लगभग 12 बजे अपने घर में लेटे हुए अपने पति के साथ मोबाइल पर बात कर रही थी कि गांव के ही मोहन मोदी का पुत्र तुलसी मोदी (18 वर्षीय) घर की दीवार फांद कर उसके कमरे में चला आया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा़
उसके द्वारा चिल्लाने पर घर में सोयी सास और देवर जग गये और जब तक वे उनके कमरे में पहुंचते तब तक तुलसी भाग खड़ा हुआ़. जब उनकी सास और देवर इसकी शिकायत करने उसके घर पहुंची तो उसके घर वाले उन लोगों के साथ मारपीट करने लगे. वहीं इस संबंध में एसआइ कमल सिंह ने बताया की मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना स्थल की जांच की व आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन