डूबने से बालिका की मौत गांव में मचा कोहराम

बेलदौर : थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के बघरा धार में डूबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर पुलिस को मामले से अवगत कराया. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर प्रतिदिन की तरह ददरोजा गांव निवासी […]
बेलदौर : थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के बघरा धार में डूबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर पुलिस को मामले से अवगत कराया. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर प्रतिदिन की तरह ददरोजा गांव निवासी मिथलेश शर्मा अपनी पत्नी एवं दो बच्चे को लेकर मवेशी का चारा लाने गांव के पुरब चतरा बहियार जा रहा थे. इस दौरान रास्ते में उक्त धार को पार करने के दौरान मिथलेश का पांव फिसल गया.
जिसके कारण दोनों बच्चे कंधे से गिर कर गहरे पानी में डूब गया. अचानक घटी घटना से बदहवास वह किसी तरह अपने एक बच्ची को पानी से बाहर कर बचा लिया. लेकिन 10 वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गयी. घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया. घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कार्रवाई में जूट गयी.
जबकि बेटी के शव को देख माता पिता के चीत्कार से आसपास के लोगों के दिल भी दहल उठे. मालूम हो कि बाढ़ ने इलाके के लोगों पर काफी कहर बरपाया. बाढ़ में डूबने से एक दर्जन के करीब मौतें हो चुकी है. सीओ विकास कुमार ने घटना की सूचना पर राजस्वकर्मी को घटनास्थल भेज कर मामले की जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




