गलत इंज्यूरी रिपोर्ट देकर फंसे चिकित्सक

खगड़िया : गलत जख्म रिपोर्ट देकर अस्पताल के एक चिकित्सक बुरी तरह फंस गये हैं. अब इनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. गलत रिपोर्ट जारी किये जाने की बात प्रमाणित होने के बाद अब इनके विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी किये गये हैं. लोक शिकायत एडीएम विजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन […]
खगड़िया : गलत जख्म रिपोर्ट देकर अस्पताल के एक चिकित्सक बुरी तरह फंस गये हैं. अब इनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. गलत रिपोर्ट जारी किये जाने की बात प्रमाणित होने के बाद अब इनके विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी किये गये हैं. लोक शिकायत एडीएम विजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन को गलत जख्म रिपोर्ट देने वाले अस्पताल के उक्त चिकित्सक से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है.
ताकि इसका सीधा संदेश उन सभी डाॅक्टरों तक पहुंचे,जो गलत रिपोर्ट तैयार कर खुद तो लाभान्वित होते है, लेकिन इसका नुकसान दूसरे को उठाना पड़ता है. जानकारी के मुताबिक एडीएम ने 14 अक्तूबर तक इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन से रिपोर्ट देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




