राशि निकासी में फर्जीवाड़ा

खगड़िया : पहले से लाखों रुपये के वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किये गये प्रधानाध्यापक द्वारा निलंबन अवधि में करीब 2.74 लाख रुपये स्कूल के खाता से निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. पूरे मामले को डीइओ सुरेश साहु ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं. ताजा मामला अलौली […]
खगड़िया : पहले से लाखों रुपये के वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किये गये प्रधानाध्यापक द्वारा निलंबन अवधि में करीब 2.74 लाख रुपये स्कूल के खाता से निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. पूरे मामले को डीइओ सुरेश साहु ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं. ताजा मामला अलौली के मध्य विद्यालय खैरी खुटहा से जुड़ा हुआ है.
विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक रामानंद कुमार ने बताया कि निलंबित प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार ने निलंबन अवधि में विद्यालय के बैंक खाता से लाखों रुपये की निकासी कर ली है. इसकी जानकारी लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को दे दी गयी है. बता दें कि पूर्व के दो वित्तीय वर्ष में पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि डकारने के आरोप में मध्य विद्यालय खैरी खुटहा के तत्कालीन प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार का निलंबन 20 फरवरी को किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




