डायरिया से चार आक्रांत, बाढ़ के बाद इलाके में डायरिया का प्रकोप जारी

Updated at : 15 Sep 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया से चार आक्रांत, बाढ़ के बाद इलाके में डायरिया का प्रकोप जारी

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में अब डायरिया ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. इसके कारण लोग डायरिया की चपेट में आकर रोज पीएचसी पहुंच रहे हैं. गुरुवार को पचौत बड़ी भरना निवासी पुलिस साह, सियाराम साह, मनकिया देवी एवं स्थानीय लालगोल गांव निवासी मनोरमा देवी डायरिया से पीड़ित […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में अब डायरिया ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. इसके कारण लोग डायरिया की चपेट में आकर रोज पीएचसी पहुंच रहे हैं. गुरुवार को पचौत बड़ी भरना निवासी पुलिस साह, सियाराम साह, मनकिया देवी एवं स्थानीय लालगोल गांव निवासी मनोरमा देवी डायरिया से पीड़ित होकर पीएचसी पहुंची.

चिकित्सकों ने पीड़ितों का इलाज कर छुट्टी दे दिया. विदित हो कि बीते वर्ष भी जलजमाव एवं गंदगी के कारण पचौत के बड़ी भरना गांव में दर्जनों लोग डायरिया की चपेट में आ गये थे. इस दौरान इलाज में देरी के कारण 5 वर्षीय एक बालक की मौत भी गयी थी. इसके बावजूद रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाके में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन