तालाब में डूबने से महिला की मौत, शव बरामद

Updated at : 15 Sep 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से महिला की मौत, शव बरामद

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बेलदौर : प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय बेलदौर के पास बाढ़ के पानी से भरे तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी . करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गांव के तैराक ने शव को पानी से निकाला. घटना गुरुवार […]

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बेलदौर : प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय बेलदौर के पास बाढ़ के पानी से भरे तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी . करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गांव के तैराक ने शव को पानी से निकाला. घटना गुरुवार को लगभग 10 बजे की है. जानकारी के अनुसार स्थानीय वार्ड नंबर 21 के मो नबाब की 26 वर्षीय पत्नी रहीमा खातून घर के पास स्थित तालाब किनारे कपड़ा धो रही थी. इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गयी. जिससे डूबने से मौत हो गयी.
आसपास के ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन समेत ग्रामीणों की भीड़ तालाब किनारे उमड़ पड़ी. आसपास के ग्रामीणों के सभी प्रयास जब शव बरामदगी करने में बिफल हो गयी तो गांव पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रंजन कुमार राज एवं निर्वतमान मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा के सलाह पर गांव के तैराक कैलू शर्मा ने लोहे की छड़ लेकर पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया. परिजनों ने आनन फानन में शव को पीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच पड़ताल कर इसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. वहीं परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है. मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गयी. घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन