शिक्षक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज, गिरफ्तार
Updated at : 14 Sep 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

बेलदौर : चौथी कक्षा की छात्रा ने अधेड़ ट्यूटर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. मामला दर्ज होने के साथ ही आरोपित शिक्षक फरार हो गया है. घटना मंगलवार की दोपहर सकरोहर गांव की है. इस संबंध में पीड़ित दस वर्षीय छात्रा […]
विज्ञापन
बेलदौर : चौथी कक्षा की छात्रा ने अधेड़ ट्यूटर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. मामला दर्ज होने के साथ ही आरोपित शिक्षक फरार हो गया है. घटना मंगलवार की दोपहर सकरोहर गांव की है. इस संबंध में पीड़ित दस वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दिये आवेदन में गांव के ही पचास वर्षीय ट्यूटर रतन सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है.
पीड़ित छात्रा के मुताबिक वह आरोपित के निकट ट्यूशन पढ़ती थी. घटना के समय आरोपित ने अपने आम के बगीचे में सुनसान पाकर घास का बोझ उठाने के बहाने अश्लील हरकत किया. इस हरकत की मोबाइल से फोटोग्राफी भी करने का आरोप लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक पहले इस घटना को ग्राम कचहरी सरपंच के निकट सुलझाने की कोशिश की गयी.
लेकिन मामला नहीं सुलझ पाने के कारण इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पीड़िता के मुताबिक अश्लील हरकत करने के बाद इसे किसी को भी नहीं बताने की बात कहकर छोड़ दिया गया.
आरोपित ने पीड़िता के हाथ में नकद राशि एवं बिस्कुट भी मुंह बंद रखने के लिए दिया. लेकिन पीड़ित छात्रा ने पूरी घटना अपने मां एवं दादी को कह सुनायी. थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




