1282 ने कराया निबंधन 996 को मिला रोजगार

Updated at : 09 Sep 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
1282 ने कराया निबंधन 996 को मिला रोजगार

खगड़िया : शहर के जेएनकेटी क्लब में कौशल एवं रोजगार मेला में 996 बेरोजगार युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 1282 अभ्यर्थियों ने अपना निबंधन कराया. इसके विरुद्ध 996 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया. उन्होंने बताया कि माह अगस्त में आयोजित रोजगार मेला में 2071 युवाओं को […]

विज्ञापन

खगड़िया : शहर के जेएनकेटी क्लब में कौशल एवं रोजगार मेला में 996 बेरोजगार युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 1282 अभ्यर्थियों ने अपना निबंधन कराया. इसके विरुद्ध 996 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया. उन्होंने बताया कि माह अगस्त में आयोजित रोजगार मेला में 2071 युवाओं को विभिन्न प्राइवेट कंपनी में रोजगार में लगाया गया. इधर बेरोजगारी का दंश झेल रहे अभ्यर्थियों को रोजगार नियुक्ति पत्र मिलते ही चेहरे खिल उठे और खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में 16 विभिन्न विभागों के कांउटर लगाये गये.

जहां निबंधित अभ्यर्थियों के योग्यता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड का सत्यापन किया गया. इससे पहले रोजगार मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी, आरसेटी के निदेशक बी कुमार पाल, जीविका के डीपीएम अजीत कुमार, ब्रजेश कुमार, तथा प्रबंधक नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर डीडीसी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका द्वारा यह रोजगार देने की पहल सराहनीय है. इस पहल से जिले के सैकड़ों बेरोजगार युवा रोजगार से जुड़ गये हैं. इस अवसर पर रंजीत कुमार, संतोष कुमार, जय किशोर भारती, मनोज कुमार निराला आदि उपस्थित थे. रोजगार पाये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन