सृजन घोटालेबाजों को बचा रही सरकार

Updated at : 09 Sep 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
सृजन घोटालेबाजों को बचा रही सरकार

खगड़िया : सृजन घोटाला के आरोपितों को बचाने का राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी शोहेब ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनता से जुड़ाव से घबराकर तरह तरह का साजिश किया जा रहा है. शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता से पहले युवा राजद […]

विज्ञापन

खगड़िया : सृजन घोटाला के आरोपितों को बचाने का राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी शोहेब ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनता से जुड़ाव से घबराकर तरह तरह का साजिश किया जा रहा है. शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता से पहले युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में विरोधी द्वारा साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.

सृजन घोटाला में बड़ी मछली पर कार्रवाई से राज्य सरकार के हाथ कांप रहे थे. उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों के ऊपर कार्रवार्इ नहीं होती है तब तक राजद की ओर से संघर्ष जारी रहेगी. सृजन घोटाले को पर्दाफाश करने को लेकर 10 सितंबर को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर प्रमंडल के आठ जिले का दौरा कर राजद कार्यकर्ताओं को सभा में भाग लेने की अपील की जा रही है.

उन्होंने स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं को जानकारी देने की अपील की है. मौके पर युवा राजद के नेता चंदन यादव, अरविन्द यादव, मुकेश यादव, दिलीप कुमार, रौशन पासवान, विजय यादव, विवेकानन्द कुमार यादव, प्रवीण कुमार, शंभू यादव, नारद यादव, आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन