बाढ़पीड़ितों के खाते में जल्द भेजें अनुदान की राशि: डीएम

Updated at : 08 Sep 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़पीड़ितों के खाते में जल्द भेजें अनुदान की राशि: डीएम

खगड़िया : जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में डीएम जय सिंह ने बैंकों के प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों को बाढ़पीड़ितों को लेकर निर्देश जारी किया है. डीएम ने जल्द से जल्द बाढ़पीड़ितों के बैंक खाते पर अनुदान की राशि भेजने को कहा है. बैठक में डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित 15 हजार लोगों […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में डीएम जय सिंह ने बैंकों के प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों को बाढ़पीड़ितों को लेकर निर्देश जारी किया है. डीएम ने जल्द से जल्द बाढ़पीड़ितों के बैंक खाते पर अनुदान की राशि भेजने को कहा है. बैठक में डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित 15 हजार लोगों के अनुदान के लिए बैंकों को राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है. लेकिन जानकारी मिल रही है कि अभी भी आधे लोगों के खाते पर अनुदान की राशि नहीं पहुंच पाई है. बैठक में डीएम ने शेष बचे लोगों के खाते में भी अविलम्ब राशि भेजने को कहा है. ताकि इस राशि से इनकी जरूरत पूरी हो सके. डीएलसीसी की बैठक में डीएम ने डिजीटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंकों को इस क्षेत्र में काम करने को कहा. डीएम ने इसके लिए पहले लोगों को जागरूक करने को कहा है.

जागरूक करने की शुरुआत बैंक से ही करने को कहा गया है. डीएम ने बैंक आने वाले सभी खातेधारियों को डिजीटल बैंकिंग की जानकारी देने, इसके महत्व बताने तथा इसके इस्तेमाल को लेकर लोगों से अपील करने को कहा गया है. बैठक में मौजूद आरबीआई के अधिकारी ने यह जानकारी दी कि डिजीटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में माह में कम से कम एक बार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा जा चुका है. लेकिन अधिकांश बैंक इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर जारी आदेश की अनदेखी कर रहे है. यानि कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहें है. जिसपर डीएम ने सभी बैंकों को आरबीआई के आदेश का अनुपालन कराने को कहा. बैठक में सीडी अनुपात में सुधार लाने, ऋण वितरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये गए. बैठक में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, एलडीएम एसके राय, नबार्ड के डीडीएम अनिल रजक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन