शहर के उत्तरी व दक्षिणी भाग जाने वाले मार्ग सील

खगड़िया : अब सन्हौली सहित शहर के उत्तरी भाग में बसे लाखों लोगों को पुल पार कर ही बाजार जाना होगा. क्योंकि रेलवे ट्रैक पार कर जाने वाले सारे रास्ते विभाग ने बंद कर दिया है. इसके बाद कई इलाकों के लोगों की परेशानी अचानक बढ गयी है. कारण अब पैदल पहुंच पथ चढने उतरने […]
खगड़िया : अब सन्हौली सहित शहर के उत्तरी भाग में बसे लाखों लोगों को पुल पार कर ही बाजार जाना होगा. क्योंकि रेलवे ट्रैक पार कर जाने वाले सारे रास्ते विभाग ने बंद कर दिया है. इसके बाद कई इलाकों के लोगों की परेशानी अचानक बढ गयी है. कारण अब पैदल पहुंच पथ चढने उतरने में पसीने बहाने होंगे. रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन व रेलवे फुटओवर ब्रिज के नीचे से (सन्हौली ढाला) रेलवे ट्रेक पार करने वाला वैकल्पिक मार्ग बंद कर दिया गया है. जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन ने दूरगामी रेल दुर्घटना पर विराम लगाने के लिए मंगलवार को दोनों रास्ते सील कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




