हादसे में किशोरी की मौत

खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर ममता होटल के समीप सड़क पार कर रही एक किशोरी को ट्रक ने कुचल दिया. जिसके कारण किशोरी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक लगी रही. पुलिस द्वारा समझाने […]
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर ममता होटल के समीप सड़क पार कर रही एक किशोरी को ट्रक ने कुचल दिया. जिसके कारण किशोरी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक लगी रही. पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया़ मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचक्की निवासी सुधीर कुमार दिवाकर की पुत्री 17 वर्षीय भावना कुमारी ट्यूशन पढ़कर खगड़िया से साइकिल पर सवार होकर घर जा रही थी. इसी दौरान महेशखूंट की ओर से आ रही एक ट्रक ने भावना को कुचल दिया.
ट्रक लेकर चालक फरार हो गया. लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उक्त ट्रक को दुर्गा पुर के समीप पकड़ लिया गया. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों एनएच 31 जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. इस दौरान एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंचे नगर थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने समझाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित लोग डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे. साथ ही आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. बीडीओ रवि रंजन ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग ने एक न सूनी. थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने आक्रोशित लोगों को नगद बीस हजार रुपये दिया. उसके बाद लोगों ने जाम हटाया. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि आपदा राहत कोष से मदद दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




