बेटे की जान लेने आये थे अपराधी

Updated at : 02 Sep 2017 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे की जान लेने आये थे अपराधी

गोगरी : मृतक फरजाना खातून के पुत्र गुलाब खान (20) ने थाना में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार की रात उसकी मां घर के बरामदे पर सो रही थी. देर रात करीब एक बजे पड़ोस के ही तीन अपराधी शाहनवाज खान,मनौवर खान और मन्नान खान घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए गुलाब खान […]

विज्ञापन

गोगरी : मृतक फरजाना खातून के पुत्र गुलाब खान (20) ने थाना में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार की रात उसकी मां घर के बरामदे पर सो रही थी. देर रात करीब एक बजे पड़ोस के ही तीन अपराधी शाहनवाज खान,मनौवर खान और मन्नान खान घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए गुलाब खान को ढूंढने लगे. सभी के हाथ में हथियार था. हथियार के डर से गुलाब खान घर में छुप गया और गेट बंद कर दिया.

इसके बाद आक्रोशित तीनों अपराधियों ने गुलाब खान के बदले बरामदे पर सो रही उसके मां को तीन गोली मार दिया. जिससे फरजाना खातून की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए.

पानी बहाने को लेकर चल रहा था विवाद: गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की मृतक फरजाना खातून और पड़ोसी रहुप खान के पुत्र के साथ पानी बहाने और रास्ते पर शौचालय की टंकी बनाने को लेकर जमीनी विवाद चल रहा था. जिसमें मौका पाकर महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया की मृतक फरजाना खातून अपने घर के पास ही शौचालय की टंकी बनाना चाहती थीं. बारिश होने पर पानी नामजद आरोपी के घर की तरफ बहकर चला जाता था. जिसको लेकर दोनों में बराबर तू तू-मैं मैं होते रहता था.
मृतका के घर में मातम का माहौल : फरजाना खातून के हत्या के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. मृतका फरजाना खातून की पांच पुत्री और दो पुत्र हैं. जिसमें एक पुत्री रब्बाना खातून की शादी हो चुकी है. बाकी शबाना परवीन (18), फराना परवीन(15), साहिदा परवीन (12), सानिया परवीन (9),गुलाब खान (20), अरबाज खान (8 वर्ष) के चीख पुकार से आसपास के लोगों के आंखों से भी आंसू निकल आये. रोते बिलखते हुए परिजन कह रहे थे कि अब हम सभी भाई बहन का परवरिश कैसे होगा? अब हम लोग बिना मां के कैसे रहेंगे? पिता को क्या जवाब देंगे.
पुलिस के मौजूदगी में शव को किया गया दफ़न: मृतक फरजाना खातून का शव पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय काब्रिस्तान में गोगरी थानाध्यक्ष,सर्किल इंस्पेक्टर,महेशखुंट थानाध्यक्ष ,मडैया थानाध्यक्ष व पुलिस बल के मौजूदगी में दफ़न किया गया.गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह नें बताया की बकरीद को लेकर दिन के एक बजे जुमे का नमाज था. जिसके बाद दोपहर के दो बजे शव को दफ़न कर दिया गया. इस मामले को लेकर गांव में मातम का माहौल है.
एक महीने पहले थाना में की थी शिकायत
मृतक फरजाना खातून नें गोगरी थाना में पिछले महीने 20 जुलाई 2017 को लिखित आवेदन देकर कहा था कि पड़ोसी मो. इलियास खान के पुत्र मो. जाकिर खान और मो. इरसाद खान शौचालय की टंकी बनाने को लेकर रोक लगा रहे हैं. जिसकी जांच गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने खुद घटनास्थल पर जाकर किया था और मामले को शांत करवा दिया था.
राटन गांव में पुलिस कर रही कैंप
इधर हत्या के बाद राटन गांव में तनाव को देखते हुए गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,सर्किल इंस्पेक्टर रामदुलार प्रसाद,महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार,मडैया थानाध्यक्ष राजकुमार साह के साथ पुलिस बल के जवान कैम्प कर रहे हैं. घटना के बाद से राटन गांव में लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन