अमित शाह की संपत्ति की जांच कराये केंद्र : कन्हैया

खगड़िया : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया ने कहा कि जिस देश में बाबा के चरण में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नतमस्तक होंगे वहां बाबा के गलत कार्यों पर पुलिस कैसे कलाई पकड़ सकती है. खगड़िया के केएन क्लब में गरजते हुए युवा नेता ने कहा कि सत्ता के लिये भाजपा वाले कुछ भी […]
खगड़िया : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया ने कहा कि जिस देश में बाबा के चरण में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नतमस्तक होंगे वहां बाबा के गलत कार्यों पर पुलिस कैसे कलाई पकड़ सकती है. खगड़िया के केएन क्लब में गरजते हुए युवा नेता ने कहा कि सत्ता के लिये भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं. राम, गाय के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है.
भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है. देश में आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. आस्था के नाम पर जानवर के लिए इंसान की हत्या हो रही है. देश के लोगों को बांट कर राज करने की नीति पर भाजपा वाले चल रहे हैं. बिहार में हाल के घटनाक्रम पर अपरोक्ष रुप से टिप्पणी करते हुए युवा नेता कन्हैया ने कहा कि आज नेताओं की संपत्ति बढ़ रही है लेकिन आम लोगों की संपत्ति दिन ब दिन घटती जा रही है.
खुद अमित शाह की संपत्ति पिछले पांच सालों में 300 गुणा बढ़ गयी है. केंद्र सरकार को इसकी भी जांच करवानी चाहिये. बिहार में सृजन घोटाला को दुर्जन घोटाला की संज्ञा देते हुए कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार कब बदल जायेंगे कहना मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




