पांच वर्षों में किसानों की आय होगी दोगुनी: कुमारी श्वेता भारती

खगड़िया : कृषि विज्ञान केन्द्र में शनिवार को संकल्प से सिद्धि : न्यू इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जिप अध्यक्ष ने उपस्थित किसानों को संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि किसानों की आय पांच वर्षों में दोगुनी होगी. इसके लिए […]
खगड़िया : कृषि विज्ञान केन्द्र में शनिवार को संकल्प से सिद्धि : न्यू इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जिप अध्यक्ष ने उपस्थित किसानों को संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि किसानों की आय पांच वर्षों में दोगुनी होगी. इसके लिए सभी किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली अपनानी होगी. सुरक्षा के लिए फसलों के बीमा कराना होगा. माटी की सेहत के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा.
उन्होंने स्वायल हेल्थ कार्ड बनाने की अपील करते हुए कहा कि उच्च पैदावार के लिए बीच एवं रोपन अपनाना होगा. वहीं, कृषि विश्व विद्यालय सबौर के वैज्ञानिक डा एपी भगत, डा संजीव कुमार ने आगामी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के सात सूत्रों की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




