शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 26 Aug 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सफलता. अब तक एक दर्जन से अधिक कारोबारियों का घर सील शहर में शराब के कारोबार में लिप्त एक कारोबारी को 946 पाउच शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ खगड़िया : शहर के मील रोड से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया़ गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना के पुलिस […]

विज्ञापन

सफलता. अब तक एक दर्जन से अधिक कारोबारियों का घर सील

शहर में शराब के कारोबार में लिप्त एक कारोबारी को 946 पाउच शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है़
खगड़िया : शहर के मील रोड से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया़ गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना के पुलिस ने 946 पाउच शराब बरामद किया़ मिली जानकारी के अनुसार शहर में शराब के कारोबार में लिप्त एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर में शराब का कारोबार मील रोड निवासी रामेश्वर पोद्दार के पुत्र श्रीलाल पोद्दार कर रहा है़ लेकिन वह लंबे समय से पुलिस गिरफ्त में नहीं आ रहा था़ शुक्रवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी़
छापेमारी के दौरान श्री लाल पोद्दार के मील रोड स्थित दो मंजिला मकान में 2 सौ एमएल का 170 पाउच देसी मसाले दार शराब का 776 पाउच नौ कार्टून में पाया गया़ उन्होंने बताया कि मौके पर से श्री लाल पोद्दार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. मालूम हो कि जिले में लगातार कारोबारी को गिरफ्तार किया जा रहा है़ उसके बावजूद भी शराब कारोबारी सबक नहीं ले रहे हैं. अब तक एक दर्जन से अधिक कारोबारी के घर को सील किया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन