दो किलो चूड़ा व 250 ग्राम चीनी तक ही राहत सीमित
Updated at : 24 Aug 2017 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

आंदोलन. प्रखंड मुख्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू बेलदौर : बाढ़ राहत के नाम पर महज दो किलो चुड़ा एवं 250 ग्राम चीनी प्रति परिवार देकर सरकार पीड़ितों के जख्म पर नमक छिड़क रही है. खेतों की फसल बर्बाद हो चुकी है. किसान एवं मजदूर भुखमरी के कगार पर है. अगली फसल होने तक लोगों […]
विज्ञापन
आंदोलन. प्रखंड मुख्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू
बेलदौर : बाढ़ राहत के नाम पर महज दो किलो चुड़ा एवं 250 ग्राम चीनी प्रति परिवार देकर सरकार पीड़ितों के जख्म पर नमक छिड़क रही है. खेतों की फसल बर्बाद हो चुकी है. किसान एवं मजदूर भुखमरी के कगार पर है. अगली फसल होने तक लोगों को राहत शिविर लगाकर पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाय.
उक्त बातें बुधवार को बाढ़ पीडितों की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व धरना सभा को संबोधित करते हुए बेलदौर मुखिया कुमारी बेबी रानी एवं संजय शर्मा ने कही. उन्होंने कोसी एवं काली कोसी के कहर से मची तबाही की जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड की 16 पंचायत बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. लगभग 50 फीसदी से अधिक की आबादी बाढ़ की पानी के बीच नारकीय जीवन जी रहे है. वहीं, फसल बर्बाद हो जाने से किसान,
मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, लेकिन बाढ़ के कारण हुई बर्बादी का आंकलन कर इसका ठोस समाधान निकालने में विफल सरकार एवं अधिकारी पीड़ितों के बीच दो किलो चुड़ा व 250 ग्राम चीनी प्रति परिवार बांटकर राहत एवं बचाव कार्य की महज खानापूर्ति करने में जुटी है.
इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जबतक बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगें पूरी नहीं की जाएगी तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा. इसके अलावा किसान अशोक साह, रामशरण शर्मा, पचोत अशोक मंडल, पिरनगरा संजीत सम्राट, राजो सहनी आदि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रति परिवार महज चुड़ा, चीनी की खानापूर्ति बंद कर प्रशासन सप्ताह में बाढ़ पीड़ित परिवार के आवश्यकतानुसार एक क्विंटल गेहूं, चावल का वितरण करवाये. प्रभावित इलाके में पर्याप्त नाव एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करायी जाय. इसके अलावा शत प्रतिशत बर्बाद हुए फसलों का मुआवजा दिया जाय. ग्रामीणों ने अनशन स्थल से हटकर बीडीओ कक्ष का घेराव किया.
ग्रामीणों ने हंगामा मचाते हुए सरकार एवं पदाधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की. इसके बाद बीईओ शंकर साह को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करते हुए पुलिस बल एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करते हुए पदाधिकारियों ने अनशनकारियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन अनशनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे. बुधवार को अनशन का नेतृत्व कर रहे संजय शर्मा, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी, राजेन्द्र चौधरी, वार्ड सदस्य लकमल, बेचन अली, राजेन्द्र मंडल, राजेन्द्र पासवान, अंबिका महतो सहित एक दर्जन लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




