न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आठ को

Updated at : 30 Jun 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आठ को

खगड़िया : आगामी 8 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर एवं गोगरी अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायिक दण्डाधिकारी धीरज कुमार भास्कर ने बताया कि इस लोक अदालत में समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन […]

विज्ञापन

खगड़िया : आगामी 8 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर एवं गोगरी अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायिक दण्डाधिकारी धीरज कुमार भास्कर ने बताया कि इस लोक अदालत में समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन किया जाएगा.

\उन्होने बताया कि दीवानी, सुलहनीय आपराधिक, बैंक, सटिफिकेट, कैश, वैवाहिक मामले, श्रम संबंधित मामल, राजस्व, वाट माप तौल, नगर पालिका, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली बिल, बैंक ऋण आदि सुलहनीय वादों का निपटारा किया जाएगा. जिला जज ने सभी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये है. उन्होने पक्षकारों को दिया है कि अपने वादों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों में समय से पूर्व आवदेन कर दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन