मैट्रिक में फेल छात्र ने ट्रेन से कट कर दी जान

Updated at : 23 Jun 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक में फेल छात्र ने ट्रेन से कट कर दी जान

खगड़िया : सदर प्रखंड क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर गांव निवासी किरणदेव ठाकुर के पुत्र हेमराज राही (14) ने मैट्रिक में फेल होने पर गुरुवार को ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. कोसी कॉलेज समीप हादसा होने के बाद करीब एक घंटे तक छात्र का शव पड़ा रहा. इसके बाद रेल […]

विज्ञापन

खगड़िया : सदर प्रखंड क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर गांव निवासी किरणदेव ठाकुर के पुत्र हेमराज राही (14) ने मैट्रिक में फेल होने पर गुरुवार को ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. कोसी कॉलेज समीप हादसा होने के बाद करीब एक घंटे तक छात्र का शव पड़ा रहा. इसके बाद रेल पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

इधर, घटना की खबर आग की तरह फैल गयी. माड़र गांव के लोगों ने मृतक की शिनाख्त सबलपुर निवासी किरणदेव ठाकुर के पुत्र हेमराज राही के रूप में की. मृतक इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दिया था. गुरुवार को रिजल्ट निकलने पर वह फिर फेल हो गया. मृतक सीएस उच्च विद्यालय माड़र का छात्र था.
मृतक छात्र पिछले वर्ष भी मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गया था. गुरुवार को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए खगड़िया आया था. रिजल्ट देखने के पर पता चला कि संस्कृत विषय में 14 अंक ही मिले.
मैट्रिक में फेल…
इस तरह कुल 206 अंक आने के बाद भी वह फेल कर गया. मृतक का रौल नंबर 1700502 व रोल कोड 25012 है. यह सदमा छात्र हेमराज बरदाश्त नहीं कर पाया और गुरुवार की शाम कोसी कॉलेज खगड़िया के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी. छात्र की मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन