डीएम के आदेश पर पुल से खोली गयी नाव

खगड़िया : सहरसा-खगड़िया सीमा पर अवस्थित कोसी-बागमती के संगम पर एनएच 107 के क्षतिग्रस्त बीपी मंडल सेतु के बगल में 84 नाव को जोड़कर बनाया गया जुगाड़ पुल मंगलवार की रात्रि से बंद कर दिया गया है. जिससे एक बार फिर से दो जिलों की बड़ी आबादी का राजधानी से सुगम सड़क संपर्क भंग हो […]
खगड़िया : सहरसा-खगड़िया सीमा पर अवस्थित कोसी-बागमती के संगम पर एनएच 107 के क्षतिग्रस्त बीपी मंडल सेतु के बगल में 84 नाव को जोड़कर बनाया गया जुगाड़ पुल मंगलवार की रात्रि से बंद कर दिया गया है. जिससे एक बार फिर से दो जिलों की बड़ी आबादी का राजधानी से सुगम सड़क संपर्क भंग हो गया. बताया जाता है कि कोसी व बागमती के जलस्तर में वृद्धि और पुल की बंदोबस्ती की तिथि समाप्त होने के बाद खगड़िया डीएम के आदेशानुसार जुगाड़ पर ब्रेक लगा दिया गया है.
वहीं मंगलवार देर रात्रि ही जुगाड़ पुल में लगे नाव को भी प्रशासन की देखरेख में खोल दिया गया. जिसके बाद बुधवार सुबह से आवागमन के लिए आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि बीते कई दिनों से कोसी व बागमती के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी से खगड़िया जिला प्रशासन चिंतित थी और किसी भी प्रकार का जोखिम ना लेते हुए डीएम के आदेश के तुरंत बाद मंगलवार रात्रि जुगाड़ पुल पर परिचालन बंद कर दिया गया. इससे पूर्व मंगलवार को भी जुगाड़ पुल पर सवारी गाड़ी कमांडर फंसने से लगभग एक से दो घंटे तक परिचालन बाधित रहा. वहीं दूसरी ओर जुगाड़ के बंद होने के साथ ही बुधवार सुबह से नाव परिचालन शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




