अनशनकारी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : त्यागी

Updated at : 14 Jun 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
अनशनकारी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : त्यागी

खगड़िया : युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने लोक गायक सह अभिनेता सुनील कुमार उर्फ छैला बिहारी सहित सरपंच नूर आलम की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया है. श्री त्यागी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए लड़ने वाले कोई भी आंदोलनकारी सम्मान के हकदार होते हैं न कि […]

विज्ञापन

खगड़िया : युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने लोक गायक सह अभिनेता सुनील कुमार उर्फ छैला बिहारी सहित सरपंच नूर आलम की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया है. श्री त्यागी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए लड़ने वाले कोई भी आंदोलनकारी सम्मान के हकदार होते हैं न कि उन्हें अपमानित कर पुलिस प्रशासन उनके साथ अपराधी जैसा व्यवहार करें. उन्होंने गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रशासन को पता है

कि कोई भी व्यक्ति धरना-प्रदर्शन अथवा अनशन क्यों करते हैं. युवा शक्ति नेता ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई अंग्रेजों हुकूमत एवं हिटलर की तानाशाही की याद को ताजा करती है. उन्होंने कहा कि कोई आंदोलनकारी यदि आंदोलन करता है तो उनसे पहले वार्ता होनी चाहिए. इसके बाद समस्या के निदान का प्रयास होना चाहिए न कि अनशनकारी को जेल के अंदर भेजना चाहिए. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्यागी ने लोक गायक छैला बिहारी व सरपंच पर दर्ज मुकदमा वापस लेते हुए बिना शर्त रिहाई की मांग की. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन की आंखें अगर नहीं खुलती है तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जायेगा, जिसे संभाल पाना पुलिस प्रशासन के लिए मुश्किल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन