सीता को नगर परिषद अध्यक्ष का ताज

खगड़िया: नगर परिषद खगड़िया और नगर पंचायत गोगरी में शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए. दोनों निकाय क्षेत्रों में चुनाव की नौबत नहीं आई. खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र से सीता कुमारी अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई. वहीं सुनील कुमार पटेल भी निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित हुए. नप क्षेत्र खगड़िया के लिए […]
खगड़िया: नगर परिषद खगड़िया और नगर पंचायत गोगरी में शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए. दोनों निकाय क्षेत्रों में चुनाव की नौबत नहीं आई. खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र से सीता कुमारी अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई. वहीं सुनील कुमार पटेल भी निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित हुए.
नप क्षेत्र खगड़िया के लिए योजना भवन के सभागार में शपथ ग्रहण व चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित था. जहां निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी ने सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलायी. इसके बाद अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्य शुरू हुआ. पहले सभी पार्षदों को नामांकन की प्रक्रिया बतायी गयी फिर परचे दिये गये. सीता कुमारी को छोड़ किसी भी जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. सीता कुमारी को निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया. फिर अध्यक्ष को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हुआ. उपाध्यक्ष पद पर भी एकमात्र पर्चा दाखिल होने से सुनील कुमार पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. चुनाव प्रेक्षक सह बेगूसराय जिले के डीडीसी कंचन कपूर, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार आदि उपस्थित थे.
लगायी गयी बैरीकेडिंग : निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस रही. इसके लिए कोशी महाविद्यालय के पास तथा वाणिज्य विभाग कार्यालय के पास बैरीकेडिंग लगाया गया. जहां पुलिस बल व दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये. समाहरणालय के 100 मीटर दूरी तक दो से अधिक लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगायी गयी.
घोषणा के बाद खूब उड़े गुलाल :
नगर परिषद के सभापति उपसभापति के जीत की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. सभापति व उपसभापति को कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया. साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों को भी सर्मथकों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




