आज युवाओं के लिए स्टार्ट-अप व नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं :प्राचार्य

Updated at : 25 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
आज युवाओं के लिए स्टार्ट-अप व नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं :प्राचार्य

आज युवाओं के लिए स्टार्ट-अप व नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं :प्राचार्य

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में स्टार्ट-अप एवं उद्यमिता जागरूकता को ले कार्यक्रम कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने और उन्हें स्टार्ट-अप की संभावनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से स्टार्ट-अप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की. अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने की. आज के समय में युवाओं के लिए स्टार्ट-अप और नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को नई सोच, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. स्टार्ट-अप इंचार्ज इंजीनियर राहुल कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को स्टार्ट-अप से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अवसरों के बारे में जानकारी दी. इंजीनियर चंदन शॉ की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक कुमार जायसवाल का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया. मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को स्टार्ट-अप की अवधारणा, उद्यमिता के अवसरों तथा अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. संस्थान के अन्य शिक्षक इंजीनियर हैप्पी कुमार, इंजीनियर कुंदन कुमार तथा इंजीनियर शुभम कुमार भी उपस्थित रहे. छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्राप्त की. अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में उद्यमिता की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया,

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन