नाबालिग को ले जा रहा था कश्मीर, रेल कर्मियों ने परिजनों को सौंप

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग को ले जा रहा था कश्मीर, रेल कर्मियों ने परिजनों को सौंप

नाबालिग को ले जा रहा था कश्मीर, रेल कर्मियों ने परिजनों को सौंप

विज्ञापन

मनसाही थाना क्षेत्र में एक महादलित के नाबालिक लड़की को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा कर उसे गांव से लेकर कश्मीर ले जाने के क्रम में कटिहार एवं मनिया के बीच में रेलवे के कर्मियों ने रेल ट्रैक पर ही पकड़ लिया. रेलकर्मी ने उक्त नाबालिक लड़की ने अपना नाम पिता का नाम एवं पता सब कुछ सही-सही बता दिया मगर वही उनके साथ जो युवक थे. अपना साक्ष्य छुपाते हुए पता एवं नाम गलत बता दिया. पूछताछ में युवक भागने में सफल रहा इस दौरान उक्त लड़की ने अपने प्रेमी का नाम मोहम्मद अब्बू समा उर्फ समीम अख्तर पिता स्वर्ग मोहम्मद रबुल निवासी लहशा,पंचायत फुलहारा थाना मनसाही का रहने वाला बताया. जो लड़की को छोड़कर मौका देखकर भागने में सफल रहा. इसके बाद लड़की को उसके परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है. सोशल मिडिया पर दोनों का फोटो व विडिओ वायरल हो रहा है. मनसाही पुलिस ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में अब तक नहीं आया है. अगर किसी प्रकार की आवेदन या सूचना मिलती है तो घटना की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन