''पोषण पहल'' व स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा नियमावली पर कार्यशाला कल

'पोषण पहल' व स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा नियमावली पर कार्यशाला कल
कटिहार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशानिर्देश के आलोक में सोमवार को ”पोषण पहल” एवं ”स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा नियमावली पर वर्चुअल माध्यम से संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की जायेगी. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस आशय से संबंधित पत्र लिखा है. डीइओ को लिखे पत्र में डीसीपीयू के सहायक निदेशक ने कहा है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा बच्चों में अस्वस्थ आहार प्रथाओं (जंक फूड और अधिक चीनी वाले उत्पादों के सेवन) को रोकने के लिए ”पोषण पहल” (शुगर बोर्ड आदि) और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षा नियमावली के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हितधारकों के लिए एक वर्चुअल संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. आयोग की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार कटिहार जिले के लिए यह वर्चुअल कार्यशाला का 30 मार्च 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जायेगी. कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के 10 प्रधानाचार्य, 10 स्कूल शिक्षक व पांच स्कूल काउंसलर हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




